India ने बनाया Underwater तिरंगा विश्व रिकॉर्ड
India Sets Underwater Tricolor World Record
विशेष/प्रतिनिधि : Radhanagar Beach पर भारत ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए समुद्र की गहराइयों में सबसे बड़ा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस साहसिक अभियान में 223 गोताखोरों की टीम शामिल थी, जिसमें स्थानीय डाइवर्स, पुलिस, नौसेना और वन विभाग के जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल Admiral D. K. Joshi ने किया।
यह भी पढ़िएः Kedarnath में SDRF ने बचाईं श्रद्धालुओं की जान https://tv1india.com/?p=30689
सभी सुरक्षा और तकनीकी मानकों की जांच के बाद गोताखोर विशाल तिरंगे के साथ समुद्र में उतरे। कुछ ही देर में समुद्र की गहराइयों में लहराता विशाल तिरंगा देशभक्ति और गर्व का अद्भुत दृश्य बन गया। इसके बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने इस उपलब्धि की आधिकारिक पुष्टि कर प्रमाण पत्र सौंपा। अब 3 मई को पानी के भीतर सबसे ऊंची मानव संरचना बनाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी चल रही है।



