Kedarnath में SDRF ने बचाईं श्रद्धालुओं की जान
SDRF Saves Lives of Numerous Devotees in Kedarnath
केदारनाथ/प्रतिनिधि : चारधाम यात्रा के दौरान State Disaster Response Force श्रद्धालुओं के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। यात्रा शुरू होने के बाद से केदारनाथ क्षेत्र में SDRF ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 65 श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई, जबकि 40 से अधिक यात्रियों को जरूरी दवाइयां देकर राहत पहुंचाई। गंभीर रूप से बीमार आठ श्रद्धालुओं को समय रहते हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट कर सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
यह भी पढ़िएः Donald Trump ने यूरोपीय कारों पर 25% टैरिफ लगाया https://tv1india.com/?p=30686
रेस्क्यू अभियानों में भी SDRF की सक्रियता उल्लेखनीय रही। केदारनाथ क्षेत्र में 70 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया, वहीं लिंचोली इलाके में 30 से अधिक श्रद्धालुओं को कठिन परिस्थितियों से बचाया गया। SDRF टीम आधुनिक उपकरणों जैसे स्ट्रेचर, रोप, स्प्लिंट, पल्स ऑक्सीमीटर और पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडरों की मदद से लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई है। सेनानायक Arpan Yaduvanshi ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।


