Donald Trump ने यूरोपीय कारों पर 25% टैरिफ लगाया
Donald Trump Imposes 25% Tariff on European Cars
विशेष/प्रतिनिधि : अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने यूरोपीय संघ से आयात होने वाली कारों और ट्रकों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की घोषणा की है। इस फैसले से अमेरिका और European Union के बीच व्यापारिक तनाव और गहरा गया है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि यूरोपीय संघ व्यापार समझौतों का सही तरीके से पालन नहीं कर रहा है। उन्होंने यूरोप की वाहन निर्माता कंपनियों से अपील की कि वे अपना उत्पादन अमेरिका में स्थानांतरित करें ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।
यह भी पढ़िएः India में Census 2027 का पहला चरण शुरू https://tv1india.com/?p=30683
यह फैसला उस व्यापार समझौते के कुछ महीनों बाद आया है, जिसमें अधिकांश यूरोपीय वस्तुओं पर 15 प्रतिशत शुल्क तय किया गया था। यह समझौता ट्रंप के टर्नबेरी गोल्फ कोर्स में हुई बैठक के दौरान हुआ था। वहीं, यूरोपीय आयोग ने कहा है कि वह अपनी सभी प्रतिबद्धताओं का पालन कर रहा है और अमेरिका से इस फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा है।


