India में Census 2027 का पहला चरण शुरू
First Phase of Census 2027 Begins in India
दिल्ली/प्रतिनिधि : देशभर में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य तेज़ी से शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रशिक्षित गणनाकर्ता घर-घर जाकर जानकारी एकत्र कर रहे हैं। यह अभियान 30 मई 2026 तक जारी रहेगा। अधिकारियों के अनुसार, इन राज्यों में स्वगणना की 15 दिन की अवधि समाप्त होने के बाद यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
यह भी पढ़िएः RBI: 98.47% दो हजार के नोट बैंक में लौटे https://tv1india.com/?p=30680
वहीं दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मेघालय और झारखंड के नगर निगम क्षेत्रों में ऑनलाइन स्वगणना की सुविधा 15 मई तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक घर-घर सर्वे किया जाएगा। बिहार में भी स्वगणना की अवधि समाप्त होने के बाद आज से मकान सूचीकरण और गणना का कार्य शुरू हो गया है, जो 31 मई तक चलेगा। सरकार ने लोगों से सही जानकारी देने की अपील की है।


