Trending
RBI: 98.47% दो हजार के नोट बैंक में लौटे
RBI: 98.47% of ₹2,000 Notes Returned to Banks
विशेष/प्रतिनिधि : Reserve Bank of India ने बताया है कि 2 हजार रुपये के 98.47 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस लौट चुके हैं। केंद्रीय बैंक ने 19 मई 2023 को अपने मुद्रा प्रबंधन अभियान के तहत 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उस समय बाजार में इन नोटों का कुल मूल्य करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये था।
आरबीआई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 30 अप्रैल 2026 तक चलन में केवल 5,451 करोड़ रुपये मूल्य के 2000 रुपये के नोट ही बचे हैं। नोटों की वापसी और विनिमय की सुविधा अभी भी आरबीआई के 19 क्षेत्रीय कार्यालयों में उपलब्ध है।यह भी पढ़िएः West Asia Crisis के बीच भारत में ईंधन राहत https://tv1india.com/?p=30677
केंद्रीय बैंक ने स्पष्ट किया कि 2000 रुपये के नोटों को वापस लेने की प्रक्रिया जारी रहने के बावजूद ये नोट अब भी वैध मुद्रा बने हुए हैं और आम लोग इन्हें लेनदेन में इस्तेमाल कर सकते हैं।


