Trending

West Asia Crisis के बीच भारत में ईंधन राहत

Fuel Relief in India Amidst West Asia Crisis

विशेष/प्रतिनिधि : पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल, डीज़ल और घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, 1 मई से कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। होटल, रेस्तरां और छोटे व्यवसायों पर इसका सीधा असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़िएः 
Amit Shah लॉन्च करेंगे आपदा अलर्ट सिस्टम
https://tv1india.com/?p=30674

इसके साथ ही औद्योगिक उपयोग में आने वाले कुछ ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में भी संशोधन किया गया है। एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और बल्क डीज़ल की कीमतों में बढ़ोतरी से विमानन और औद्योगिक क्षेत्रों की लागत बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि पश्चिम एशिया संकट लंबा खिंचता है तो आने वाले समय में उपभोक्ताओं पर भी असर पड़ सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker