Amit Shah लॉन्च करेंगे आपदा अलर्ट सिस्टम
Home Minister Amit Shah to Launch Disaster Alert System
दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah आज देश में मोबाइल आधारित आपदा संचार प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय संचार मंत्री Jyotiraditya Scindia भी मौजूद रहेंगे। यह अत्याधुनिक प्रणाली दूरसंचार विभाग ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से विकसित की है, जिसका उद्देश्य नागरिकों तक आपदा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी समय पर पहुंचाना है। एनडीएमए ने टेलीमैटिक्स विकास केंद्र द्वारा विकसित एकीकृत अलर्ट सिस्टम को सफलतापूर्वक लागू किया है।
यह भी पढ़िएः Jammu-Srinagar में वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू https://tv1india.com/?p=30671
यह प्रणाली अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ द्वारा अनुशंसित कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल पर आधारित है। इसके जरिए प्राकृतिक आपदाओं, मौसम संबंधी चेतावनियों और चक्रवात जैसी आपात स्थितियों में लोगों को तुरंत अलर्ट भेजे जा सकेंगे। अब तक इस तकनीक के माध्यम से 19 से अधिक भारतीय भाषाओं में 134 बिलियन से ज्यादा एसएमएस अलर्ट प्रसारित किए जा चुके हैं।


