Jammu-Srinagar में वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा शुरू
Vande Bharat Express Service Launched on Jammu-Srinagar Route
जम्मू-कश्मीर/प्रतिनिधि : जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन आज से शुरू हो गया है, जिससे जम्मू-कश्मीर की रेल कनेक्टिविटी को नई गति मिली है। 20 कोच वाली यह अत्याधुनिक ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा। इस ट्रेन को 30 अप्रैल को रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री Omar Abdullah ने हरी झंडी दिखाई थी।
यह भी पढ़िएः TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई https://tv1india.com/?p=30665
यह ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) परियोजना पर संचालित होगी, जिसमें दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुलों में शामिल चिनाब रेल ब्रिज भी आता है। वंदे भारत एक्सप्रेस जम्मू से श्रीनगर का सफर पांच घंटे से कम समय में पूरा करेगी। इससे यात्रियों को हर मौसम में बेहतर और तेज यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही, पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


