Vishwanath Dham में पीएम मोदी ने की पूजा-अर्चना
PM Modi Offers Prayers at Kashi Vishwanath Dham
उत्तर प्रदेश/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र Varanasi पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध Kashi Vishwanath Temple में पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। वैशाख मास की शुक्ल त्रयोदशी के शुभ अवसर पर शंख और डमरू की गूंज के बीच प्रधानमंत्री ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की।प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Ganga Expressway उद्घाटन स्थल पर उत्साह चरम पर https://tv1india.com/?p=30615
इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में स्थापित 700 किलो वजनी ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का अवलोकन किया और उसकी विशेषताओं की जानकारी ली। पीएम मोदी के आगमन पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया और काशीवासियों के लिए मंगलकामना व्यक्त की।



