Trending

Heatwave Alert: राज्यों को तैयारी के निर्देश

Heatwave Alert: States Directed to Prepare

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और हीट वेव की संभावना को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर गर्मी से निपटने के लिए स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करने को कहा है। मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन के लिए विशेष वार्ड और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Women’s T20I: भारत पर भारी पड़ा साउथ अफ्रीका
https://tv1india.com/?p=30592

इसके साथ ही एम्बुलेंस सेवाओं को पूरी तरह तैयार रखने, लोगों को समय रहते चेतावनी जारी करने और हीट स्ट्रोक के मामलों को निर्धारित पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि अत्यधिक गर्मी से होने वाली बीमारियों और मौतों को रोकने के लिए राज्यों को तत्काल प्रभाव से समन्वित कार्रवाई और प्रभावी योजना लागू करनी होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker