Trending
Women’s T20I: भारत पर भारी पड़ा साउथ अफ्रीका
Women's T20I: South Africa Proves Too Strong for India

विशेष/प्रतिनिधि : भारत और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीमों के बीच खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 23 रन से हरा दिया। मुकाबले में साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वाल्वरडे ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 92 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित ओवरों में 155 रन बनाए और भारत के सामने 156 रन का लक्ष्य रखा।
Scholarship Examination बनी अनुशासन का उदाहरण https://tv1india.com/?p=30589
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई। भारतीय बल्लेबाज बड़ी साझेदारी बनाने में नाकाम रहीं और टीम निर्धारित ओवरों में 132 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 4-1 से शानदार जीत दर्ज कर अपना दबदबा कायम रखा।



