Trending

Mumbai-Ahmedabad वंदे भारत में बढ़े 4 नए कोच

4 New Coaches Added to Mumbai-Ahmedabad Vande Bharat Express

गुजरात/प्रतिनिधि : भारतीय रेल ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए Vande Bharat Express के मुंबई सेंट्रलअहमदाबाद रूट पर बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्रालय ने इस प्रीमियम ट्रेन के कोचों की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 करने का निर्णय लिया है, जो आज से स्थायी रूप से लागू हो गया है। बढ़ाए गए चार नए कोचों में तीन एसी चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव क्लास कोच शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, ट्रेन को शुरू होने के बाद से यात्रियों का जबरदस्त प्रतिसाद मिला है, जिसके चलते लगातार सीटों की मांग बढ़ रही थी।

Heatwave Alert: राज्यों को तैयारी के निर्देश
https://tv1india.com/?p=30597

पहले त्योहारों और भीड़भाड़ के समय यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच अस्थायी तौर पर जोड़े गए थे। अब यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या और बेहतर यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था को स्थायी कर दिया गया है। इससे मुंबई और अहमदाबाद के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker