Trending

PM Modi’s UP Visit: विकास परियोजनाओं की सौगात

PM Modi's UP Visit: A Gift of Development Projects

उत्तर प्रदेश/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री Narendra Modi आज से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के पहले चरण में प्रधानमंत्री वाराणसी पहुंचेंगे, जहां वे महिला सम्मेलन में शामिल होंगे और लगभग 6350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं में रेल, सड़क, जल, स्वास्थ्य सेवा, पर्यटन और शहरी बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम कार्य शामिल हैं।

SCO मंच पर भारत की सुरक्षा नीति का दमदार संदेश
https://tv1india.com/?p=30578

दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के बीच तीसरी और चौथी रेलवे लाइन परियोजना की आधारशिला रखेंगे, जिसमें गंगा नदी पर रेल और सड़क पुल का निर्माण भी शामिल है। दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री हरदोई में 36 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker