India-Nepal बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा चौकसी
Security Vigilance Heightened at India-Nepal Border

विशेष/प्रतिनिधि : नेपाल के बारा जिले में आयोजित तब्लीगी जमात के इज्तिमा के समापन के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। पूर्वी चम्पारण से सटे सीमावर्ती इलाकों, खासकर रक्सौल और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, जीतपुर-सिमरा उपमहानगरपालिका के वरपुर बलुवा गांव में 25 से 27 अप्रैल तक यह धार्मिक आयोजन आयोजित किया गया था, जिसमें भारत, नेपाल के अलावा पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी लोगों की भागीदारी की सूचना मिली है। इसी वजह से सुरक्षा एजेंसियां सीमा पार गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही हैं।
PM Modi’s UP Visit: विकास परियोजनाओं की सौगात .https://tv1india.com/?p=30581
सीमा पर आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार मॉनिटरिंग जारी है। सूत्रों के अनुसार, हर वर्ष बांग्लादेश और पाकिस्तान से कई तब्लीगी समूह नेपाल पहुंचते हैं, जो मस्जिदों और मदरसों में धार्मिक कार्यक्रम संचालित करते हैं।



