Trending

SCO मंच पर भारत की सुरक्षा नीति का दमदार संदेश

A Resolute Message on India's Security Policy at the SCO Platform

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत के रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज किर्गिस्तान की राजधानी Bishkek में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस अहम बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद और वैश्विक शांति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत विश्व शांति, स्थिरता और सुरक्षा सहयोग के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने आतंकवाद और उग्रवाद के खिलाफ भारत की “जीरो टॉलरेंस” नीति को भी दोहराया।

UNGA अध्यक्ष बेयरबॉक भारत दौरे पर
https://tv1india.com/?p=30574

रक्षा मंत्री ने कहा कि वे SCO सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों पर विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा, वे बिश्केक में भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह दौरा क्षेत्रीय शांति और रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में भारत का महत्वपूर्ण कदम है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker