Trending
UNGA अध्यक्ष बेयरबॉक भारत दौरे पर
UNGA President Baerbock on India Visit
दिल्ली/प्रतिनिधि : संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष Annalena Baerbock आज नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच वैश्विक और बहुपक्षीय मुद्दों पर व्यापक चर्चा होने की संभावना है। बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, वैश्विक शांति, जलवायु परिवर्तन और संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
PM Modi देंगे विकास की नई रफ्तार https://tv1india.com/?p=30571
अपने भारत दौरे के दौरान सुश्री बेयरबॉक राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता Mahatma Gandhi को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके अलावा वे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के संचालन और विनियमन से जुड़े मुद्दों पर भी संवाद करेंगी। सुश्री बेयरबॉक दो दिवसीय भारत यात्रा पर कल शाम नई दिल्ली पहुंची हैं।



