Trending
PM Modi देंगे विकास की नई रफ्तार
PM Modi to Give a New Momentum to Development

दिल्ली/प्रतिनिधि : Narendra Modi आज Gangtok के Paljor Stadium में आयोजित सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर सिक्किम के राज्यपाल Om Prakash Mathur, मुख्यमंत्री Prem Singh Tamang समेत कई मंत्री और सांसद मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री राज्य में 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
Dinesh Trivedi को मिली बड़ी कूटनीतिक जिम्मेदारी https://tv1india.com/?p=30568
इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, कनेक्टिविटी, पर्यटन, कृषि और शहरी विकास से जुड़े कार्य शामिल हैं। नामची जिले के यानगांग में 100 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल और सिक्किम विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर का उद्घाटन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में 1500 से अधिक स्थानीय कलाकार “एकता के 1000 कदम” थीम पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।



