आतंकवाद पर Amit Shah ने विपक्ष को घेरा

Amit Shah Corners Opposition on Terrorism

प. बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल के तेहट्टा में आयोजित एक जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने आतंकवाद के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee और पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार, जिसे ममता बनर्जी का समर्थन प्राप्त था, आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में विफल रही। अमित शाह ने आरोप लगाया कि उस दौर में आतंकवादियों के प्रति नरम रवैया अपनाया जाता था और “आतंकियों को बिरयानी खिलाई जाती थी।”

Rahul Gandhi slams : बंगाल को बर्बाद कर रहे मोदी और ममता
  https://tv1india.com/?p=30500

उन्होंने कहा कि 2014 में Narendra Modi के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई शुरू हुई। उन्होंने उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, पुलवामा हमले के बाद एयरस्ट्राइक और पाकिस्तान के भीतर की गई कार्रवाइयों का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker