Trending

Government Claims: LPG आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

Government Claims: LPG Supply Completely Normal

दिल्ली/प्रतिनिधि : केंद्र सरकार ने कहा है कि देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, एक दिन में 51 लाख से अधिक घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का वितरण किया गया। मंत्रालय ने बताया कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 2,100 से अधिक छापेमारी की गई है। वहीं, ऑनलाइन एलपीजी बुकिंग में 98 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि देश के सभी बंदरगाहों पर संचालन सामान्य है और कहीं भी भीड़भाड़ की स्थिति नहीं है।

India-New Zealand डील से कारीगरों को फायदा
https://tv1india.com/?p=30551

जहाजरानी महानिदेशालय ने अब तक 2,764 भारतीय नाविकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की है। विदेश मंत्रालय ने ईरान की यात्रा से बचने की सलाह देते हुए बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास की मदद से 2,445 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker