Trending

Rahul Gandhi Srirampur Speech

Rahul Gandhi Srirampur Speech:बंगाल को बर्बाद कर रहे मोदी और ममता

Rahul Gandhi Srirampur Speech: मोदी और ममता दोनों बंगाल को बर्बाद कर रहे हैं, 18 लाख युवा बेरोजगार

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता Rahul Gandhi  ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री Mamata Banerjee पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि मोदी और ममता दोनों ही बंगाल में उद्योग-धंधों को बढ़ाने, बचाने और युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें मिलकर बंगाल को बर्बाद कर रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी की स्थिति बेहद चिंताजनक है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण यह है कि 18 लाख युवाओं ने रोजगार के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक न्याय के लिए भटक रहे हैं। राहुल गांधी ने अदानी और मोदी की साझा रणनीति पर हल्लाबोल किया. कांग्रेस नेता ने कहा कि देश का हर प्रोजेक्ट अदानी को दे रहे हैं नरेंद्र मोदी. प्रधानमंत्री मोदी का सारा काम देश को बेचने पर है. मोदी जो भी काम करते हैं अदानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों के लिए करते हैं. इसलिए अदानी का असली नाम मोदानी होना चाहिए.

यहां पूरा भाषण देखें-Modi and Mamata Are Ruining Bengal Together-Rahul Gandhi

‘TMC नहीं BJP को सिर्फ कांग्रेस हरा सकती है’

टीएमसी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि ममता बनर्जी ने बंगाल में बीजेपी के लिए रास्ता खोल दिया है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बीजेपी, आरएसएस और नरेंद्र मोदी को हरा सकती है। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी ने उनके खिलाफ 36 मुकदमे दर्ज किए हैं और उन्हें 55 घंटे तक ईडी की पूछताछ का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी विचारधारा की वजह से मजबूती से खड़ी हुई है।

ममता के खिलाफ एक भी केस नहीं क्यों-राहुल का सवाल

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी टीएमसी के खिलाफ बयान देते हैं, लेकिन बाद में सब शांत हो जाता है, जबकि कांग्रेस पर लगातार हमला जारी रहता है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ममता बनर्जी पर कोई केस क्यों नहीं होता। सभा के अंत में राहुल गांधी ने लोगों से कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से हटाकर दिखाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker