Trending

MSEDCL की लापरवाही पर उपमहापौर आक्रामक,आंदोलन का अल्टीमेटम

Deputy Mayor demands accountability from Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited officials over recurring electricity disruptions across Navi Mumbai.

अधीक्षक अभियंता से उपमहापौर मांगेंगे जवाब

सुधीर शर्मा/ प्रतिनिधिः महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड यानी Maharashtra State Electricity Distribution Company Limited के खिलाफ अब नवी मुंबई के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा खुलकर सामने आने लगा है। नवी मुंबई के उपमहापौर दशरथ भगत ने MSEDCL के अधीक्षक अभियंता से मुलाकात कर नागरिकों की समस्याओं पर जवाब मांगने का निर्णय लिया है।

उपमहापौर Dashrath Bhagat कार्यालय ने एक पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी है. इस पत्र के अनुसार बुधवार 29 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे वाशी स्थित MSEDCL मंडल कार्यालय में अधीक्षक अभियंता के साथ प्रतिनिधिमंडल की बैठक होगी. बताया गया है कि इस बैठक में बिजली उपभोक्ताओं और स्थानीय नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

आतंकवाद पर Amit Shah ने विपक्ष को घेरा
https://tv1india.com/?p=30558

इंजिनियरों की लापरवाही से चरमराई आपुर्ति व्यवस्था

उपमहापौर ने पत्र में आरोप लगाया है कि MSEDCL के कुछ इंजीनियर स्तर के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं. ऐसे अधिकारियों की लापरवाही एवं खराब नियोजन के कारण नवी मुंबई में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। हालत ये है कि भीषण गर्मी के दौरान 12 से 24 घंटे तक बिजली गुल रहने लगी है, इससे नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डिप्टी मेयर ने खास तौर पर उल्लेख किया है कि इससे वरिष्ठ नागरिकों, बीमार मरीज और छोटे बच्चों को गंभीर दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा व्यापार, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। मेडिकल और पैरामेडिकल सेवाओं पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ने की बात कही गई है।

बैठक में उठाए जाएंगे ये प्रमुख मुद्दे

विद्युत अधीक्षक अभियंता के समक्ष जिन मुद्दों को उठाने की तैयारी हैं उनमें निम्न मुद्दों को शामिल किया गया है.जैसे-

  • वाशीगांव, गावियो परिसर, सानपाड़ा-पाम बीच क्षेत्र, वाशी सेक्टर 17 और सेक्टर 30 में बार-बार होने वाली बिजली कटौती।
  • नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में भूमिगत बिजली कार्यों के नाम पर बिना अनुमति सड़क और फुटपाथों की खुदाई से हो रहा नुकसान।
  • लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से व्यापार और उद्योगों को हो रहा आर्थिक नुकसान।
  • लगातार खराब बिजली सेवा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग।
  • मानसून से पहले ट्रांसफॉर्मर रूम, सब स्टेशन, डीपी और फीडर की मरम्मत एवं रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग।

समाधान दो वर्ना तीव्र जनआंदोलन-चेतावनी

उपमहापौर ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो नागरिकों के आक्रोश के चलते आंदोलन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Aniket Mhatre Report Card : 100 दिनों का रिपोर्ट कार्ड, जनसेवा की नई मिसाल
https://youtu.be/cdP8RLv-oTw?si=DeS0StTrXNOfclCs
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker