India-New Zealand डील से कारीगरों को फायदा
India-New Zealand Deal to Benefit Artisans

विशेष/प्रतिनिधि : India और New Zealand के बीच बहुप्रतीक्षित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) सोमवार को साइन होने जा रहा है। केंद्रीय मंत्री Piyush Goyal ने इस अहम समझौते को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वर्षों की बातचीत के बाद दोनों देशों ने इस डील को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने बताया कि इस समझौते पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री Christopher Luxon के स्तर पर सहमति बनी है।
Riteish-Genelia रोड सेफ्टी अभियान के एंबेसडर https://tv1india.com/?p=30461
इस एग्रीमेंट के लागू होने के बाद भारत से न्यूज़ीलैंड भेजे जाने वाले सामान पर आयात शुल्क और टैक्स नहीं लगेगा, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। खास तौर पर आगरा और उत्तर प्रदेश के कारीगरों, हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नए अवसर मिलेंगे। सरकार का मानना है कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा।



