Trending

Election Commission का IEVP कार्यक्रम शुरू

Election Commission Launches IEVP Program

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय चुनाव आयोग ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में जारी विधानसभा चुनावों के लिए अंतर्राष्ट्रीय चुनाव आगंतुक कार्यक्रम (IEVP) के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट में कार्यक्रम का उद्घाटन किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस कार्यक्रम में 17 देशों के 34 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। प्रतिनिधियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) और मतदान प्रक्रिया का विस्तृत प्रदर्शन दिखाया गया।

इसके साथ ही उन्होंने मॉक पोल में भाग लेकर मतदान की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त किया। प्रतिनिधि अब पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का दौरा करेंगे, जहां वे जिला नियंत्रण कक्ष, मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर और मतदान सामग्री वितरण केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। प्रतिनिधि वास्तविक मतदान प्रक्रिया का भी अवलोकन करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker