
साकार हो रहा Manda Mhatre का स्पोर्ट्स विज़न
Manda Mhatre's Sports Vision Set to Become a Reality
नवी मुंबई/ सान्वी देशपांडे : दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नवी मुंबई में आधुनिक स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक मंदाताई म्हात्रे के लगातार प्रयासों के चलते शहर में पांच आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाए जाने का रास्ता साफ हो गया है। बेलापुर, नेरुल, सानपाड़ा और वाशी समेत विभिन्न इलाकों में करीब 50-50 करोड़ रुपये की लागत से इंटरनेशनल स्टैंडर्ड के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे।
विधायक मंदाताई म्हात्रे ने कहा कि नवी मुंबई में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। यदि उन्हें आधुनिक सुविधाएं, सही मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण मिले तो यहां के खिलाड़ी ओलंपिक, स्टेट और इंटरनेशनल स्तर पर शहर और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, धैर्य और टीम वर्क सिखाने वाली जीवन की पाठशाला है।बताया जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट पिछले कई वर्षों से सरकारी फाइलों में अटका हुआ था, लेकिन मंदाताई म्हात्रे ने लगातार फॉलोअप कर इसे मंजूरी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मॉडर्न ग्राउंड, ट्रेनिंग सेंटर और विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस परियोजना से नवी मुंबई के हजारों युवा खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा और शहर को स्पोर्ट्स हब के रूप में नई पहचान मिलने की उम्मीद है।



