Trending

Seafood Exports में भारत ने बनाया नया रिकॉर्ड

India Sets New Record in Seafood Exports

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत के समुद्री खाद्य निर्यात ने वित्त वर्ष 2025-26 में नया रिकॉर्ड बनाया है। समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार देश का समुद्री खाद्य निर्यात बढ़कर 72 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया है। इस दौरान भारत ने 19 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा समुद्री उत्पादों का निर्यात किया।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बताया कि इस वृद्धि में झींगे के निर्यात का सबसे बड़ा योगदान रहा। झींगे का निर्यात 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया गया, जो कुल समुद्री खाद्य निर्यात का दो-तिहाई हिस्सा है। मंत्रालय के अनुसार झींगे के निर्यात मात्रा में 4.6 प्रतिशत और इसके मूल्य में 6.35 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक बाजार में भारतीय समुद्री उत्पादों की बढ़ती मांग और बेहतर गुणवत्ता के कारण निर्यात में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker