Uttarakhand Visit: PM मोदी का उत्तराखंड दौरा, बड़ी सौगात
PM Modi's Uttarakhand Visit: A Major Gift

दिल्ली/प्रतिनिधी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचेंगे, जहां वे राज्य को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान वे बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे, जिसकी लंबाई करीब 213 किलोमीटर है और जिस पर लगभग 11,963 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस एक्सप्रेसवे में एशिया का सबसे लंबा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर, एलिफेंट अंडरपास, सुरंगें और आधुनिक इंटरचेंज शामिल हैं, जिससे दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा समय घटकर लगभग ढाई घंटे रह जाएगा।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री टिहरी में 1000 मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना ऊर्जा उत्पादन और ग्रिड स्थिरता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं।



