Trending
Hapur Tragedy: बस-ट्रक टक्कर 6 की मौके पर मौत, 7 घायल
Hapur Tragedy: Bus-Truck Collision Leaves 6 Dead on the Spot, 7 Injured

उत्तर प्रदेश/प्रतिनिधी : उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में छह बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा धौलाना थाना क्षेत्र के कपूरपुर-धौलाना मार्ग पर उस समय हुआ, जब गाजियाबाद के डासना से बुलंदशहर के गुलावठी गई एक बारात वापस लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बस के ऊपर पलट गया, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री मलबे में दब गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



