Swami Vivekananda: सिएटल में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
Swami Vivekananda: Statue of Swami Vivekananda in Seattle

विशेष/प्रतिनिधी : अमेरिका के सिएटल शहर ने भारतीय आध्यात्मिक विरासत को सम्मान देते हुए स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापित कर एक ऐतिहासिक पहल की है। यह प्रतिमा शहर के प्रमुख स्थल वेस्टलेक स्क्वायर पार्क में लगाई गई है, जो डाउनटाउन सिएटल का एक लोकप्रिय और व्यस्त सार्वजनिक स्थल माना जाता है। इस प्रतिमा का अनावरण सिएटल की मेयर केटी विल्सन और सिएटल स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। यह कदम भारत-अमेरिका सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वेस्टलेक स्क्वायर रोजाना हजारों लोगों का मिलन स्थल है, जहां करीब 4 लाख लोग प्रतिदिन आते हैं। ऐसे में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा यहां स्थापित होने से भारतीय दर्शन और उनके विचारों का व्यापक प्रसार होगा। यह सिएटल का पहला नगर निकाय है जिसने विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित की है।



