NIA के शिकंजे में मोथाबाड़ी साजिशकर्ता
Mothabari Conspirator in NIA Custody

प.बंगाल/प्रतिनिधी : पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी कांड में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गुलाम रब्बानी को गिरफ्तार किया है। यह इस मामले में एनआईए की पहली गिरफ्तारी मानी जा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, रब्बानी ग्राम पंचायत सदस्य हैं और उनकी पहचान इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के नेता के रूप में भी बताई जा रही है। गौरतलब है कि 1 अप्रैल को मोथाबाड़ी ब्लॉक कार्यालय में SIR प्रक्रिया के विरोध में भारी हंगामा हुआ था।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सात न्यायिक अधिकारियों को बीडीओ कार्यालय के अंदर कई घंटों तक घेरकर बंधक बना लिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और केंद्रीय बलों को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद सभी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एनआईए के अनुसार, गुलाम रब्बानी इस पूरे घटनाक्रम की पूर्व नियोजित साजिश में शामिल थे। एजेंसी अब मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



