Trending

TSUOS में भारत-उज्बेकिस्तान सहयोग पर चर्चा

India-Uzbekistan Cooperation Discussed at TSUOS

विशेष/प्रतिनिधी : उज्बेकिस्तान की यात्रा पर गईं विदेश मंत्रालय की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा ने ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ़ ओरिएंटल स्टडीज़ (TSUOS) में आयोजित सम्मेलन में मुख्य भाषण दिया। “ग्लोबल साउथ में महिलाओं का सशक्तिकरण – सतत विकास के मार्ग” विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को विकास की आधारशिला बताते हुए शिक्षा, कौशल और नेतृत्व के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस यात्रा की तस्वीरें साझा कीं।

उन्होंने बताया कि डॉ. मल्होत्रा ने TSUOS स्थित महात्मा गांधी सेंटर फॉर इंडोलॉजी का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों और इंडोलॉजिस्ट्स से मुलाकात कर भारत-उज्बेकिस्तान के सांस्कृतिक और शैक्षिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। बैठक में हिंदी सहित भारतीय भाषाओं के प्रसार को बढ़ावा देने और द्विपक्षीय सहयोग को नई दिशा देने पर विशेष बल दिया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker