Trending

Strait of Hormuz: होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का सख्त फैसला

Strait of Hormuz: Trump Takes Tough Stance on the Strait of Hormuz

विशेष/प्रतिनिधी : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ हुई हालिया बैठक के बेनतीजा रहने के बाद कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने घोषणा की है कि होर्मुज जलडमरूमध्य (होर्मुज स्ट्रेट) से गुजरने वाले जहाजों की जांच और निगरानी शुरू कर दी गई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा कि बातचीत में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी, लेकिन होर्मुज स्ट्रेट और ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोई ठोस समझौता नहीं हो सका।

उन्होंने ईरान पर आरोप लगाया कि वह इस जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों से “अवैध वसूली” कर रहा है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अमेरिकी नौसेना अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में ऐसे किसी भी प्रयास को रोकेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जो जहाज ईरान को टोल देंगे, उन्हें सुरक्षित मार्ग नहीं दिया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker