My Bharat Budget Quest 2026: युवाओं का महाकुंभ
My Bharat Budget Quest 2026: The Youth Conclave

भोपाल/प्रतिनिधी : भोपाल स्थित एलएनसीटी विश्वविद्यालय में ‘माय भारत बजट क्वेस्ट 2026’ का राज्य स्तरीय फिनाले सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 12-13 अप्रैल को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ‘मेरा युवा भारत’ पहल के अंतर्गत संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री ने दीप प्रज्वलन कर किया, जबकि ज्योति यादव सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण और नीति-निर्धारण की प्रक्रिया से जोड़ना रहा।
प्रतियोगिता में देशभर से 12 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से 46,500 से ज्यादा प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन और संवाद सत्र आयोजित किए गए। यह मंच युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करता है।



