Trending

Krishi Mahotsav: ड्रोन और डिजिटल खेती पर जोर

Krishi Mahotsav: Emphasis on Drones and Digital Farming

मध्य प्रदेश/प्रतिनिधि : मध्य प्रदेश के रायसेन में शनिवार से तीन दिवसीय कृषि महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। मेले में करीब 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। आयोजन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक खेती, उन्नत बीज, ड्रोन तकनीक, फसल प्रबंधन और बाजार व्यवस्था की जानकारी देना है, ताकि उनकी आय बढ़ सके।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक नया ऐप लॉन्च किया, जो मिट्टी, फसल और बाजार से जुड़ी जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही मध्य प्रदेश को हॉर्टिकल्चर हब बनाने और 55 दाल मिलें स्थापित करने की योजना भी बताई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि रायसेन से 47 देशों में बासमती का निर्यात हो रहा है। मेले में 300 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker