Mirzapur Case: मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Mirzapur Murder Case: Main Accused Arrested in Encounter

मिर्जापुर/प्रतिनिधि : मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता राजीव सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे पीएसी गेट के पास हुई। पुलिस और आरोपी राजेंद्र सोनकर के बीच आमना-सामना हुआ, जिसमें जवाबी फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया और उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया।
इससे पहले शनिवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले अधिवक्ता राजीव सिंह की आरोपी ने नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल टीमों का गठन किया। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।



