Trending

Land Encroachment: बरेली में अवैध कब्जों पर कार्रवाई तेज

Land Encroachment: Crackdown on Illegal Occupations Intensifies in Bareilly

बरेली/प्रतिनिधि : बरेली के कोहाड़ापीर क्षेत्र में वक्फ संपत्ति पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कब्रिस्तान की जमीन पर निर्धारित सीमा के बाहर बनाई गई करीब 80 दुकानों को चिन्हित करते हुए संबंधित मुतावल्ली को नोटिस जारी किया गया है। निगम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदार सात दिनों के भीतर अपनी दुकानें खाली करें। सर्वे और पैमाइश के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कोहाड़ापीर चौक के पास स्थित कब्रिस्तान की जमीन पर 7 से 15 फीट तक अवैध कब्जा कर दुकानें बना ली गई हैं।

इससे न केवल वक्फ संपत्ति का नुकसान हुआ है, बल्कि इलाके में अव्यवस्था और भीड़भाड़ भी बढ़ी है। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर कार्रवाई कर दुकानों को ध्वस्त किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker