Trending

Bengal Elections: मोदी का बंगाल दौरा तेज

Bengal Elections: Modi Intensifies Campaign Tour of Bengal

प.बंगाल/प्रतिनिधि : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा के स्टार प्रचारक और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राज्य में चुनावी दौरा जारी है। दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री आज सिलीगुड़ी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा ने इस रैली को ‘विशाल विजय संकल्प सभा’ का नाम दिया है, जिससे पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह भरने की कोशिश कर रही है।

इस सभा के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी राज्य की जनता के सामने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के विजन को रखेंगे। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, सिलीगुड़ी की यह रैली चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती है। अब देखना होगा कि प्रधानमंत्री के इस दौरे का जनता पर कितना असर पड़ता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker