Mazagon Dock का पहला इंटरनेशनल अधिग्रहण
Mazagon Dock's First International Acquisition

विशेष/प्रतिनिधि : भारत की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी Mazagon Dock Shipbuilders Limited ने एक बड़ी वैश्विक उपलब्धि हासिल करते हुए श्रीलंका की Colombo Dockyard PLC में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया है। यह सौदा लगभग 26.8 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 225 करोड़ रुपये में पूरा हुआ। खास बात यह है कि यह कंपनी का पहला अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण है, जो वैश्विक शिपबिल्डिंग बाजार में भारत की मजबूत होती स्थिति को दर्शाता है।
इस डील से हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक और औद्योगिक उपस्थिति और सशक्त होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, इससे शिपबिल्डिंग के साथ-साथ मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल (MRO) क्षमताओं में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही भारतीय शिपबिल्डिंग सेक्टर की निर्यात क्षमता को नया बल मिलेगा। यह कदम भारत को समुद्री क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की दिशा में आगे बढ़ाने वाला माना जा रहा है।



