Trending

Minister Ganesh Naik से डिजिटल मीडिया पत्रकारों की फरियाद

Digital Media Journalists Appeal to Ganesh Naik

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : मान्यताप्राप्त डिजिटल मीडिया कर्मियों को नवी मुंबई महानगर पालिका की सूची में समाविष्ट कराने की मांग तेज हो गयी है. आज जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वनमंत्री गणेश नाईक के जनता दरबार में एक निवेदन देकर नवी मुंबई में कार्यरत मान्यताप्राप्त डिजिटल मीडिया कर्मियों को न्याय देने की मांग की. जेएमए प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे स्टेट इंचार्ज सुधीर शर्मा, अध्यक्ष संजय निराले, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दत्तात्रय सुर्यवंशी, महासचिव संजय पवार एवं राज्य सलाहकार सुचिता बिराजदार ने चर्चा के दौरान मंत्री गणेश नाईक से सकारात्मक मदद की अपील की.

इस दौरान सह कोषाध्यक्ष विकास पाटिल, मो. कमर शाह एवं ठाणे जिला प्रभारी संदिप बिराजदार भी मौजूद रहे. वनमंत्री गणेश नाईक ने जर्नलिस्ट मीडिया एसोसिएशन की मांग पर नवी मुंबई के समस्त मान्यताप्राप्त डिजिटल मीडिया कर्मियों की सूची बनाकर प्रस्तुत करने एवं एनएमएमसी अधिकारियों को तत्संबंधी कार्यवाही का निर्देश दिया.

वनमंत्री गणेश को निवेदन देने पहुंचे जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन के स्टेट इंचार्ज सुधीर शर्मा, अध्यक्ष संजय निराले एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दत्तात्रय सुर्यवंशी ने कहा कि प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भांति मान्यताप्राप्त डिजिटल मीडिया भी उतना ही वैध है. लेकिन महानगर पालिका उन्हें प्रेस सूची में समाहित करने एवं जरूरी सूचना एक्सेस देने को तैयार नहीं है.

जेएमएम पदाधिकारियों ने मनपा की उपेक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमारी मांग है और मान्यताप्राप्त डिजिटल मीडिया को प्रिंट और टीवी मीडिया की तरह समान हक, सम्मान और सहयोग दिया जाए. उन्होंने वनमंत्री गणेश नाईक का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि मान्यताप्राप्त डिजिटल मीडिया को सम्मान और हक दिलाने में हम सफल होंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker