Trending

MSP पर मक्का खरीद की डेडलाइन बढ़ी

Deadline for Maize Procurement at MSP Extended

मुंबई/प्रतिनिधी : केंद्र सरकार ने खरीफ मार्केटिंग सीजन 2025-26 के तहत मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) पर मक्का खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। यह सुविधा केवल पहले से रजिस्टर्ड किसानों के लिए लागू होगी। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री छगन भुजबल ने बताया कि इस फैसले से मक्का उत्पादक किसानों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में आदेश जारी कर सभी जिला आपूर्ति अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं।

केंद्र सरकार ने कुछ शर्तों के साथ यह अवधि बढ़ाई है, जिसमें खरीदे जाने वाले मक्का के खाने योग्य होने का प्रमाण देने के लिए क्वालिटी सर्टिफिकेट अनिवार्य किया गया है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि अगले खरीद सीजन से पहले मौजूदा स्टॉक का वितरण कर दिया जाए, ताकि दोबारा उपयोग की स्थिति न बने और पारदर्शिता बनी रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker