Trending

UAE Visit : जयशंकर का मॉरीशस-यूएई दौरा शुरू

Jaishankar Begins Visit to Mauritius and UAE

विशेष/प्रतिनिधी : भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से मॉरीशस और संयुक्त अरब अमीरात की महत्वपूर्ण यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। अपने दौरे के पहले चरण में वे मॉरीशस में आयोजित 9वें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वे मुख्य भाषण देंगे और क्षेत्रीय सहयोग पर भारत का दृष्टिकोण साझा करेंगे। इस दौरान वे मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे और अन्य देशों के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।

दौरे के दूसरे चरण में, 11 से 12 अप्रैल तक वे संयुक्त अरब अमीरात में रहेंगे, जहां भारत-यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी। यह यात्रा भारत की ‘पड़ोसी पहले’, ‘विजन महासागर’ और वैश्विक दक्षिण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker