Trending

Metro 2B-Pod Taxi :मुंबई को मिला नया ट्रांसपोर्ट बूस्ट

Mumbai Gets a New Transport Boost: Metro 2B and Pod Taxi

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में शहरी परिवहन को आधुनिक और तेज़ बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। देशभक्त नगर आचार्य उद्यान-डायमंड गार्डन से महाराष्ट्र नगर, मांडले तक मेट्रो लाइन 2B के पहले फेज़ का उद्घाटन मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में किया गया। इसी मौके पर बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) के लिए पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट का ई-फाउंडेशन भी रखा गया। यह परियोजना शहर के व्यस्त और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तेज़ और आरामदायक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।

पॉड टैक्सी का पहला चरण कुर्ला और बांद्रा ईस्ट के बीच लगभग 3.5 किलोमीटर लंबे रूट पर चलेगा, जिसमें कुल 8 स्टेशन होंगे। इस सेवा से खासतौर पर BKC आने-जाने वाले कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा और ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker