Election Commission: चुनाव आयोग ने अफवाहों को किया खारिज
Election Commission Dismisses Rumors

दिल्ली/प्रतिनिधि : निर्वाचन आयोग ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर फैल रही भ्रामक खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान एजेंटों की बैठने की व्यवस्था को लेकर कोई नया दिशानिर्देश जारी नहीं किया गया है। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया संदेशों में यह दावा किया जा रहा था कि विभिन्न राजनीतिक दलों के मतदान एजेंटों को मतदान केंद्रों के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आयोग ने इन दावों को पूरी तरह गलत और भ्रामक बताया है। साथ ही कहा है कि मतदान एजेंटों से संबंधित सभी मौजूदा नियम और दिशानिर्देश पूर्ववत लागू रहेंगे। आयोग ने मीडिया संस्थानों और आम जनता से अपील की है कि वे अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। इस स्पष्टीकरण के बाद चुनाव प्रक्रिया को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।



