Trending

Delhi : LPG पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला

Delhi Government's Major Decision on LPG

दिल्ली/प्रतिनिधि : दिल्ली सरकार ने व्यावसायिक एलपीजी की उपलब्धता बढ़ाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए प्रतिदिन 19 किलोग्राम क्षमता वाले सिलेंडरों की संख्या 180 से बढ़ाकर 360 कर दी गई है। दिल्ली के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं, सरकारी संस्थानों, होटलों, रेस्तरां और ढाबों सहित सभी आवश्यक क्षेत्रों के लिए रोजाना 6 हजार से अधिक व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि वितरण “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चेतावनी दी है कि दोषियों पर तुरंत आपराधिक कार्रवाई होगी। मंत्री ने स्पष्ट किया कि निष्पक्ष वितरण सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है और अफवाहों पर ध्यान न दें। साथ ही, लोगों से तेल विपणन कंपनियों के माध्यम से ही एलपीजी बुकिंग करने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker