Trending

Census 2027 : डिजिटल जनगणना 2027 की शुरुआत

Census 2027 : Launch of the Digital Census 2027

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनगणना 2027 के लिए अपना स्वयं का विवरण दर्ज कर एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत का संदेश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह पहली बार है जब जनगणना की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत नागरिक अब अपने पूरे परिवार का विवरण स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल बनेगी।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से अपील की कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और सक्रिय रूप से जनगणना प्रक्रिया में भाग लें। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू हो चुका है, जिसमें घरों की सूची तैयार करना और आवास से जुड़ी जानकारी एकत्र करना शामिल है। यह कदम देश की योजनाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker