Trending

PNG Connections बढ़ाने पर केंद्र का फोकस

Centre Focuses on Expanding PNG Connections

दिल्ली/प्रतिनिधि : नई दिल्ली में आज शहरी क्षेत्रों में पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन के विस्तार को लेकर एक अहम संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। मंत्रालय के अनुसार, पश्चिम एशिया की बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए 110 चिन्हित भौगोलिक क्षेत्रों में पीएनजी अवसंरचना के तेजी से विस्तार पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने और अंतिम छोर तक गैस कनेक्शन पहुंचाने की रणनीतियों पर चर्चा हुई। साथ ही राज्यों, जिलों और स्थानीय निकायों को वर्तमान स्थिति के प्रति जागरूक करने और पीएनजी नेटवर्क की क्षमता का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए। सरकार का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ाना और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुलभ गैस सेवाएं प्रदान करना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker