Trending
Assam Elections: PM मोदी का असम दौरा
Assam Elections: PM Modi's Visit Intensifies Campaigning

दिल्ली/प्रतिनिधि : पंतप्रधान नरेन्द्र मोदी असम विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आज असम के दौरे पर पहुंचे हैं। चुनाव में अब केवल सात दिन शेष रह गए हैं, ऐसे में राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी कल रात लगभग 9 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।
आज वे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे और पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में मतदाताओं से अपील करेंगे। उनके दौरे को भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि पार्टी इस बार भी राज्य में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश में है। प्रधानमंत्री अपने भाषणों में विकास, बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठा सकते हैं, जिससे चुनावी माहौल और गरमा गया है।



