Census 2027: जनगणना का पहला चरण शुरू
Census-2027: Digital and Self-Enumeration Facilities Introduced for the First Time

दिल्ली/प्रतिनिधि : देश में विश्व की सबसे बड़ी जनसंख्या प्रक्रिया, जनगणना-2027 का पहला चरण आज से शुरू हो गया है। यह जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास गणना की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी। पहली बार यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से होगी, जिसमें नागरिकों को स्व-गणना (Self Enumeration) का विकल्प भी दिया गया है।
यह सुविधा आज से 15 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद 16 अप्रैल से 15 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा, जिसमें भवनों की जियो-टैगिंग और प्रत्येक संरचना को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जाएगी। इस विशाल कार्य के लिए देशभर में 30 लाख से अधिक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। नागरिक 16 भाषाओं में अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। दूसरे चरण की शुरुआत फरवरी 2028 में होगी। केंद्र सरकार ने इसके लिए 11,718 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।



