Trending
Parliament Session: बड़े विधेयकों पर चर्चा, सुधारों पर सरकार का जोर
Parliament Session: Discussion on Major Bills; Government Emphasizes Reforms

दिल्ली/प्रतिनिधि : लोकसभा में आज कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने जा रही है, जिनका प्रभाव शासन और व्यापारिक वातावरण पर व्यापक रूप से पड़ेगा। सदन में विदेशी अंशदान विनियमन संशोधन विधेयक, 2026 पर विचार किया जाएगा, जिसके तहत विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम, 2010 में संशोधन प्रस्तावित है। इसके अलावा जन विश्वास प्रावधान संशोधन विधेयक, 2026 भी चर्चा के लिए सूचीबद्ध है, जिसका उद्देश्य कुछ अपराधों को अपराध की श्रेणी से हटाकर उन्हें तर्कसंगत बनाना और व्यापार सुगमता को बढ़ावा देना है।
वहीं राज्यसभा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल सामान्य प्रशासन विधेयक, 2026 तथा दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा होगी। सरकार इन विधेयकों के माध्यम से प्रशासनिक सुधार, पारदर्शिता और विश्वास आधारित शासन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।



