Trending

PM Modi की मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक

PM Modi Holds Key Meeting with Chief Ministers

दिल्ली/प्रतिनिधि : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में ईरान में हालिया संघर्ष के बाद उत्पन्न अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्यों की तैयारियों और रणनीतियों की समीक्षा भी की जाएगी। आचार संहिता लागू होने के कारण चुनावी राज्यों को इस बैठक में शामिल नहीं किया गया है।

उनके मुख्य सचिवों के साथ अलग बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है, ताकि संभावित चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। प्रधानमंत्री ने पहले ही संकेत दिया है कि पश्चिम एशिया संकट का असर लंबा चल सकता है और इससे निपटने के लिए ‘टीम इंडिया’ की भावना से एकजुट प्रयास जरूरी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker