Trending

Digital Economy: डिजिटल इकॉनमी से जुड़ेंगी महिलाएं, देश को फायदा

Women to Join Digital Economy; Nation Stands to Benefit

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन और Mastercard द्वारा “सशक्ति कॉन्क्लेव” का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री Aditi Tatkare ने महिला उद्यमियों को उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए ग्रांट और आवश्यक मशीनरी वितरित की। इस अवसर पर Women’s Economic Development Corporation के सहयोग से प्रशिक्षित महिलाओं की प्रेरणादायक कहानियों पर आधारित “सशक्ति सक्सेस स्टोरीज़” पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. अंजलि प्रकाश ने बताया कि इस पहल के माध्यम से अब तक देशभर में 82 हजार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिली है। वहीं, मास्टरकार्ड के प्रेसिडेंट गौतम अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं की डिजिटल भागीदारी से देश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker